Amaya W3C

अमाया के बारेमे

डाउनलोड अमाया

डाक सूची

प्रलेखन

परियोजना योगदानकर्ता

अमाया में आपका स्वागत है

"अमाय मुख पृष्ठ" का अनुवाद
मूल संस्करण: http://www.w3.org/Amaya/
अनूदित संस्करण: यह संस्करण
अनुवादक: भावात्मज सेठ
यह W3c पृष्ठ का अनुवाद है और इस मे कुछ त्रुटियाँ हो सकती हैं. W3C वेबसाइट पर अंग्रेजी मूल दस्तावेज ही आधिकारिक है।

W3C का संपादक / ब्राउज़र

अमाया एक वेब संपादक है, जो की एक उपकरण है जिसे दस्तावेज को सीधे वेब पर बनाने और अद्यतन करने के लिए इस्तमाल किया जाता है। इसमे संपादन और सुदूर से उपयोग करने के लिए ब्राउजिंग विशेषताएँ बहूत ही बेहतरीन तरीके से समावेश है। इस वेब के सहयोग के लिए एक जगह है और न की सिर्फ एक तरफी प्रकाशन माध्यम है।

अमाया पर १९९६ में w3c में कार्य शुरू किया गया, जो वेब प्रौद्योगिकियों द्वारा एक पूर्ण वेब क्लाइंट को प्रस्तुत करता। अमाया को विकसित करने का मुख्य कारण था की एक ऐसी रूपरेखा बने जो w3c की ज़्यादा से ज़्यादा प्रौद्योगिकियों को एकीकृत कर सके। इसे इन प्रौद्योगिकियों को कार्य करते हूए दिखने के साथ साथ, इन सभी के एक साथ कार्य करने का लाभ भी उठाया जा सकने के लिए उपयोग किया जाता है।

अमाया एक HTML + CSS शैली पत्रक संपादक के रूप में शुरू हुआ। तब से इसे XML को और XML अनुप्रयोग जेसे की XHTML परिवार, MathML , और SVG को समर्थन देने के लिए वृद्धि हुई है। यह उन सभी शब्दसंग्रह को यौगिक दस्तावेजों में एक साथ संपादित होने की अनुमति देता है।

अमाया मे एक सहयोगी टिका है जो संसाधन वर्णन फ्रेमवर्क (RDF), XLink और XPointer पर आधारित अनुप्रयोग है। अन्नोतेया परियोजना का मुख्य प्रष्ट देखें।

अमाया - मुक्त स्रोत

अमाया W3C द्वारा आयोजित एक खुला स्त्रोत सॉफ़्टवेयर परियोजना है। आप को कई रूपों में योगदान (प्रलेखन, अनुवाद, कोड लिखने, दोष ठीक करना, दूसरे प्लेटफार्मों पर भेजना ) करने के लिए आमंत्रित किया जाता ह

अमाया सॉफ्टवेयर सी में लिखा गया है और विन्डोज़, उनिक्स मंच और मेक ओ एस एक्स के लिए उपलब्ध है।

एक सार्वजनिक आईआरसी चैनल # अमाया irc.w3.org (Port ६,६६५) पर उपलब्ध है।

अमाया मंडली

आवेदन संयुक्त रूप से W3C और WAM (वेब, अनुकूलन और मल्टीमीडिया) द्वारा INRIA में यह परियोजना विकसित की है। मुख्य मण्डली में शामिल हैं: Irene Vatton (परियोजना का नेतृत्व, INRIA), Laurent Carcone (W3C), विन्सेन्ट कुइंट (INRIA)।

मौजूदा संस्करण

Amaya screenshot

अमाया का 11.2 संस्करण (3 जुलाई 2009) से उपलब्ध है।

warning11.3 पूर्व संस्करण का स्नैपशॉट अब उपलब्ध है (9 सितम्बर 2009)

यह 4.01 HTML, XHTML 1.0, XHTML Basic, XHTML 1.1, HTTP 1.1, MathML  2.0  और कई CSS 2 सुविधाएँ, और SVG का समर्थन करता है।

अब इसमे एक एसवीजी संपादक भी शामिल है (भाषा की एक सबसेट के लिए) . आप इसमें प्रदर्शन और आंशिक रूप से XML दस्तावेज़ संपादित कर सकते हैं. यह एक अन्तराष्ट्रीय अनुप्रयोग है। यह प्रासंगिक मेनू, मेनू और उपकरण का अनुकूलन सेट और पूर्वनिर्धारित विषयों के साथ एक उन्नत उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस प्रदान करता है।

वितरण लिनक्स, विंडोज और अब मेक ओ एस एक पॉवर पि सी और इंटेल के लिये भी उपलब्ध हैं.

इस संस्करण के नमूने यूरोपीय आयोग के ६ फ्रेमवर्क कार्यक्रम के पैलेट परियोजना के एक आंशिक भाग द्वारा समर्थित है।

अधिक जानकारी के लिए समीक्षा पृष्ठ देखें.

आगे की परियोजनाएं

अमाया W3C सॉफ्टवेयर सूचना और लाइसेंस द्वारा संरक्षित है। यह आइकन W3C-Amaya आपके वेब पेज में डाला जा सकता है जब वे अमाया द्वारा बनाया या संपादित की गया हों.

Valid xhtml W3C-Amaya


Irène Vatton
Date: 2009-09-16

Copyright © 1994-2009 INRIA and W3C® (MIT, ERCIM, Keio), All Rights Reserved. W3C liability, trademark, document use and software licensing rules apply. Your interactions with this site are in accordance with our public and Member privacy statements.


This translation is supported by Jewelry Directory , Necklaces, jewelry blog, About Jewelry